चेहरे पर गमछा दो गज की दूरी, किसान मोर्चा अभियान के साथ बिधायक उमाकांत शर्मा ने गेहूं चना उपार्जन केंद्रों जायजा लिया

सिरोंज, लटेरी
किसान मोर्चा अभियान चेहरे पर गमछा दो गज की दूरी के के साथ सिरोंज लटेरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक उमाकांत शर्मा ने गेंहूँ एवं चना उपार्जन केंद्र मुरवास, पैक्स लटेरी (हाई स्कूल), मार्केटिंग सोसायटी लटेरी (गल्ला मंडी), गेहूँ उपार्जन केंद्र झूकरजोगी तथा हुसैनपुर (मुंडेला) आदि शासकीय गेहूँ उपार्जन केंद्रों का दौरा कर वास्तविकता से जायजा लिया। 



साथ ही किसानों को दो गज की दूरी एवं चेहरे पर मास्क या गमछा लगाने की समझाईश दी। किसानों से एवं प्रबंधकों से चर्चा की। शिकायतों का यथायोग्य निराकरण किया। वेमौसम बरसात और परिवहन की कमी के कारण किसान और प्रबंधक परेशान दिखे। जिला स्तर पर अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु भी अवगत कराया। 



साथ ही इस औचक दौरे में SDM बृजेन्द्र यादव जी, तहसीलदार श्रीमती सरोज परिहार, थाना प्रभारी लटेरी नितिन पटले, थाना प्रभारी मुरवास  गौरव बाजपेयी तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष लटेरी राजकवंर बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह बघेल, भारतसिंह राजपूत, सेक्टर प्रभारी महेंद्र सिंह राजपूत, रामगुलाम राजोरिया, प्रेमसिंह गुर्जर आदि अनेक कार्यकर्ता थे। सामान्यतः कृषकगण शिवराज जी के गेहूँ खरीदी प्रक्रिया से संतुष्ठ नजर आए।